फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) तहसील अमृतपुर क्षेत्र में लगातार कवायद के बाद भी ग्रामीणों ने अभी भी ई-केवाईसी नहीं कराई है। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री और राशन कार्ड ई-केवाईसी को समय से पूरा कराने के लिए तहसील प्रशासन ने कोटेदारों के साथ बैठक की। साथ ही निर्धारित तिथि तक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए। उसके लाभों से अवगत कराया| कोटेदार संघ ने विरोध दर्ज कराया|
तहसील में एसडीएम अतुल कुमार की अध्यक्षता में कोटेदारों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक किया गया| एसडीएम ने कहा कि ई-केवाईसी कराना अति आवश्यक है। सभी ई-केवाईसी के साथ ही फार्मर रजिस्ट्री भी बनवाना सुनिश्चित करें। एसडीएम ने कोटेदारों को निर्देश दिये कि वे फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेजों को इकट्ठा करें और इस प्रक्रिया को पूरा करने में किसानों की मदद करें। वहीं कहा कि अगर कोटेदार के पास लाभार्थी राशन लेने आए उन लाभार्थियों को इन कार्यों के बारे मे बात कर प्रेरित करें। दो दर्जन कोटेदारों को ई-केवाईसी का पूर्ण ना करनें पर नोटिस भी दिया गया है| एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की दोनों योजनाएं कल्याणकारी व महत्वपूर्ण है, इनमें अगर कोई भी लापरवाही करेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। तहसीलदार कर्मवीर सिंह, कोटेदार संघ अध्यक्ष अनिल तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चौहान, सुखेंद्र सिंह, मातादीन, प्रेमचंद, ओमप्रकाश, मिथिलेश रहे | 



फार्मर रजिस्ट्री और राशन कार्ड ई-केवाईसी को समय से पूर्ण करनें के निर्देश
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



