फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आलू मंडी में शनिवार को आलू मंडी में आवक चार गुना रही, जबकि भाव 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। शहर के सातनपुर स्थित नवीन आलू मंडी में घना कोहरा होने के बाद भी आवक लगभग 100 मोटर की रही। जबकि बीते दिन आवक केवल 20 ट्रक ही हुई थी। शनिवार को आवक बढ़ने से आलू के भाव में 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को आलू 1001 से 1151 रुपए कुंतल बिक्री हुआ। माना जा रहा है कि बाहरी मंडियों में भाव गिरने से सातनपुर मंडी में भी आलू का भाव 100 रुपए गिरा है।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



