फायरिंग में जबाबी तहरीर

0
186

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को जबाबी तहरीर मिल गयी है।

[adrotate banner="3"]

बुधवार को महेशपुर निवासी नरबीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा गया है कि उनके गांव में देवी का मेला था। मेले में पंकज सिंह पुत्र भुवनेश्वर सिंह निवासी सुखियापुर मेले में उत्पात कर रहा था। मेरे पुत्र धर्मेन्द्र उर्फ गोलू ने जब पंकज को मना किया तो पंकज ने जान से मारने की नियत से धर्मेन्द्र पर फायर कर दिया। जिससे धर्मेन्द्र बाल बाल बच गया। ग्रामीणों द्वारा पंकज को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह फायर करता हुआ भाग गया। पंकज ने अपने बचाव में झूठी फायरिंग दिखाकर 100 डायल पर फोन कर दिया। जिससे पुलिस मौके पर आ गयी। नरबीर सिंह ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस तहरीर मिलने के बाद जांच में जुट गयी है।

[adrotate banner="2"]