खेत गयी किशोरी को बदनीयती से दबोचा

0
202

फर्रुखाबाद: थाना क्षेत्र के नगला जाहर निवासी कक्षा 8 की 13 वर्षीय छात्रा को खेत से लौटते समय दबोच लिया गया। छात्रा किसी तरह से जान बचाकर घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

छात्रा पूजा (परिवर्तित नाम) पड़ोसी गांव कोरी खेड़ा से दूध लेने गयी थी। छात्रा दूध लेकर वापस लौट रही थी तभी आरोपी मोटा पुत्र अर्जुन ने उसे बदनीयती से दबोच लिया और खेत में खींच ले गया। छात्रा किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूट कर घर पहुंची और परिजनों को मामले की सूचना दी। सूचना के बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और घटना के सम्बंध में तहरीर दी। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]