फांसी लगने से ही हुई थी कल्पना की मौत

0
139

vinay2फर्रुखाबाद: बीते शनिवार की शाम शहर क्षेत्र के दीनदयाल बाग निवासी विनय त्रिपाठी की 28 वर्षीय पत्नी कल्पना की मौत फांसी लगने से हुई थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस द्वारा कराये गये मृतक के पोस्टमार्टम में हत्या की बजह फांसी लगने से ही बतायी गयी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

विदित है कि विनय त्रिपाठी की पत्नी कल्पना का विवाद पति से अक्सर होता रहता था। विनय के पिता चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी विनय के साथ ही मकान में रहते थे लेकिन वह विनय से कोई ताल्लुक नहीं रखते थे। बीते शनिवार की शाम विनय की पत्नी कल्पना के फांसी लगाकर मौत होने के बाद पहुंचे परिजनों ने महंगी कार न दे पाने से नाराज विनय पर कल्पना को मारकर लटका देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया। मृतक का पोस्टमार्टम डा0 बी बी पुष्कर व डा0 अनुज त्रिपाठी ने किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कल्पना के चेहरे पर चोटों के चार निशान पाये गये व हत्या की बजह फांसी लगना ही बतायी गयी। लेकिन इसके बावजूद भी चिकित्सकों ने एतिहातन विसरा को भी सुरक्षित कर लिया।

[adrotate banner="2"]