पति के साथ गंगा स्नान करने आयी पत्नी फरार

0
92

फर्रुखाबाद: मेले में मिलने व बिछड़ने की कहानियां तो सुनीं हैं लेकिन आज उस समय एक पति पत्नी हकीकत में बिछड़ गये जब घटियाघाट गंगा तट पर वह गंगा स्नान करने आये थे। अचानक पत्नी गायब हो जाने के बाद पति व ससुर ने मेला थाना पुलिस को तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

जनपद एटा के ग्राम खरसुलिया निवासी रेनू अपने पति भोला सिंह व ससुर रमेश सिंह के साथ गंगा तट घटियाघाट पर मौनी अमावस्या के पर्व पर गंगा स्नान के लिए आयी थी। लेकिन गंगा स्नान करने के बाद अचानक रेनू कहीं गायब हो गयी। जिसके बाद रेनू के पति भोला सिंह व ससुर रमेश सिंह ने काफी खोजने का प्रयास किया व एलाउंस भी करवाया। लेकिन उसकी 25 वर्षीय पत्नी रेनू का अता पता नहीं लगा। वहीं कुछ लोग यहां तक कहने लगे कि रेनू अपने पति को छोड़कर चली गयी है। लेकिन पति भोला सिंह ने थाना पुलिस को पत्नी खो जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

[adrotate banner="2"]