फांसी पर ट्राली में झूली पागल महिला

0
140

HILA MAUT 2शाहजहांपुर: शहर में बहादुरगंज पावर हाउस के पास आज एक महिला सुबह से ही खूब उत्पात मचाती रही। दोपहर में वह वहीं पर खड़ी एक ट्राली में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है।
बहादुरगंज पावर हाउस के पास सुबह से ही एक पागल महिला खूब उत्पात मचा रही थी। वह चीख चीख कर कह रही थी कि वह जीना नहीं चाहती, उसे कोई गोली मार दे।
इसके बाद वह पावर हाउस के निकट बह रहे गहरे नाले में उतर गई। जिस पर सब्जी आढ़ती शकील ने पुलिस को बुलवाकर उसे नाले से बाहर निकलवाया। दोपहर में महिला का शव मंडी में खड़ी ट्राली के पीछे रस्सी से लटका मिला। ट्राली थाना सिंधौली के ग्राम सैजना निवासी शिशुपाल की थी। शिशुपाल बोरिंग का सामान खरीदने आए थे और मंडी मैदान में ट्राली खड़ी करके बाजार चले गए थे।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला का शव फांसी से उतरवाया और शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके कंधे पर भाकियू बलरामपुर का बिल्ला लगा था। मृतका की उम्र करीब 40 साल थी। उसने साड़ी ब्लाउज पहन रखा था। पैरों में बिछिया थे और मांग भरी हुई थी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]