फलक पर खिली आतिशबाजी की सतरंगी छटा

0
230

फर्रुखाबाद : दीपों का त्योहार दीपावली क्षेत्र में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर माता लक्ष्मी व गणपति का पूजन किया गया और धन्य-धान्य व सुख-समृद्धि की कामना की गई। बच्चों और युवाओं ने जमकर पटाखे फोड़े।

[adrotate banner="3"]

दीपावली के अवसर पर पूरा क्षेत्र रंग-बिरंगी लाइटों और आतिशबाजी की सतरंगी आभा से नहा उठा। लोगों ने जमकर खरीदारी की और एक-दूसरे को उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं। घरों में लजीज व्यंजन व मिष्ठान बनाए गए। शाम के समय घरों में माटी के दीये जलाकर लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। मोमबत्ती और मिट्टी के दीपों की लड़ी घरों की छतों और मुंडेरों पर सजाई गई। घरों के बाहर सजाई गई रंगबिरंगी इलेक्ट्रॉनिक झालरों से आलौकिक नजारा पेश किया।

शाम को पूजन के बाद शुरू हुआ आतिशबाजी चलाने का दौर देर रात तक चलता रहा। रॉकेटों से निकली सतरंगी रोशनी से पूरा आसमान नहा उठा। ज्योति पर्व के उपलक्ष्य में मंदिरों में जनसैलाब उमड़ा। घरों में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार दीपावली पूजन किया गया। युवा व बच्चों ने खूब पटाखे फोड़े। इस मौके पर बिजली की आंख-मिचौली लोगों को अखरी, मगर उल्लास के आगे सभी दिक्कतें उड़न छू हो गई। स्थानीय मिष्ठान बाजार में दूर-दराज से आकर लोगों ने खरीददारी की।

[adrotate banner="2"]