फर्रुखाबाद में सलमान और केजरीवाल समर्थको में जूतम पैजार की नौवत

0
98

फर्रुखाबाद: देर से ही सही फर्रुखाबाद में अंगुलियो पर गिने जाने वाले कांग्रेसी सक्रिय हो गए है| मीडिया को कोसने के साथ ही सलमान और लुईस के बचाव की नाकाम कोशिश में मामला ठंडा होने की बजाय और उबाल मारने लगा है| शुक्रवार की शाम मीडिया को कोसने के बाद मीडिया को मनाने की दर्जनों कोशिशे की गयी| शनिवार की शुरुआत सलमान समर्थको ने घूमना बाजार में अरविन्द केजरीवाल का पुतला फूकने से की तो केजरीवाल समर्थको ने जाकिर हुसैन ट्रस्ट के दफ्तर पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ करने गए|

[adrotate banner="3"]

दोपहर 12 बजे भाजपा के प्रदेश मंत्री सुशील शाक्य ने सलमान के ट्रस्ट के खिलाफ प्रेस करके घोटाले के आरोपों का पुलिंदा मीडिया को सौपा| मीडिया वाले सम्भाल ही पाए थे की खबर अरविन्द के पुतला फूकने की आ गयी| छायाकार पुतले से निपट ही पाए थे की खबर आई की अरविन्द समर्थक जाकिर हुसैन ट्रस्ट के बंद दफ्तर के बाहर सलमान और लुईस खुर्शीद की बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर रहे है और कांग्रेसी उनका सामान सट्टा उठाकर फेक रहे है| सलमान समर्थक प्रदीप राठौर, कौशलेन्द्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष आफ़ताब सहित आधा दर्जन कांग्रेसी अरविन्द समर्थको को खदेड़ने पहुचे|

मामला गरमाता नजर आ रहा है| अब अरविन्द समर्थको का अगला कार्यक्रम चौक पर सलमान और लुईस की अर्थी के प्रतीक का जलूस निकलने का है| जाहिर है सलमान समर्थक वरोध करेंगे और मामला जूतम पैजार तक पहुचने की आशंका बनी हुई है|

[adrotate banner="2"]