कंछल के फर्रुखाबाद दौरे को लेकर व्यापारियों ने बनायी रणनीति

0
147

फर्रुखाबाद: व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय नेता बनवारीलाल कंछल के आगमन को लेकर व्यापारियों ने बैठक कर रणनीति बनायी। जिसमें कहा गया कि श्री कंछल का स्वागत जोरदार तरीके से किया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

कंछल गुट के युवा नगर अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता बॉबी के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गयी युवा नगर के पदाधिकारियों की बैठक में युवा व्यापारियों ने वनवारीलाल कंछल के आगमन पर उनके स्वागत को लेकर रणनीति बनायी। उसमें कहा गया कि श्री कंछल का फर्रुखाबाद के व्यापारी जोरदार स्वागत करेंगे। जिसमें घटियाघाट से ही करीब आधा सैकड़ा बाइक सवार, एक दर्जन से अधिक चार पहिया वाहन स्वागत में लगेंगे। काफिला नगर में होते हुए जसमई दरबाजे पर आयेगा। जहां श्री कंछल का युवा नगर के पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया जायेगा। जिसके बाद हथियापुर में भी श्री कंछल के स्वागत का कार्यक्रम तय किया गया है। हथियापुर होते हुए वह कायमगंज पहुंचेंगे।

इस सम्बंध में युवा नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को पूरी तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि कल दोपहर वनवारीलाल कंछल फर्रुखाबाद पहुंचेंगे। इस दौरान संगठन के महामंत्री विशाल दुबे, कोषाध्यक्ष, निशाद मीर खां, उपाध्यक्ष उदित दुबे, मीडिया प्रभारी गौरव दीक्षित, संगठन मंत्री अतुल कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपू गुप्ता, संगठन मंत्री धु्रव दीक्षित सहित एक दर्जन कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]