फर्रुखाबाद में यूरिया, डीएपी व एनपीके खाद की कमी नहीं, विभाग ने दिया भंडारण का ब्योरा

0
24

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद। जिले में खाद की उपलब्धता को लेकर सहकारिता विभाग ने दावा किया है कि यूरिया, डीएपी और एनपीके की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। 29 अक्टूबर 2026 को जिले के 75 सहकारी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर खाद का स्टॉक मौजूद था।सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, जिले में 1177 मीट्रिक टन यूरिया, 978 मीट्रिक टन एनपीके और 674 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। इसके अलावा बफर स्टॉक में 8179 मीट्रिक टन यूरिया, 1656 मीट्रिक टन एनपीके और 558 मीट्रिक टन डीएपी मौजूद है। विभाग के मुताबिक, 1374 मीट्रिक टन कुमकुम डीएपी और 500 मीट्रिक टन एनएफएल की रैक भी दो दिन में प्राप्त होने की संभावना है।विभाग ने बताया कि खाद की उपलब्धता और बिक्री की जांच के लिए विकास खंडों में टीमें गठित कर निरीक्षण कराया जा रहा है। कालाबाजारी रोकने के लिए भी निगरानी की जा रही है। सहकारी केंद्रों पर एनपीके उर्वरक उपलब्ध है, जिसमें नाइट्रोजन और फास्फोरस के साथ पोटाश भी होता है। इससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है।प्रेस नोट के अनुसार, पिछले वर्ष रबी सीजन में 1851 मीट्रिक टन डीएपी का वितरण हुआ था, जबकि इस वर्ष अब तक 3471 मीट्रिक टन डीएपी वितरित की जा चुकी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]