फर्रुखाबाद में भी शीघ्र दायर होगा न्‍यूज चैनल के विरुद्ध मुकदमा

0
108

फर्रुखाबाद: केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद व उनकी पत्‍नी लुइस खूर्शीद ने शनिवार को यहां फतेहगढ़ स्‍थित निरीक्षण भवन में स्‍थानीय अधिवक्‍ता राकेश सिंह चौहान के साथ वार्ता कर डा. जाकिर हुसैन ट्रस्‍ट के विरुद्ध स्‍टोरी चलाने वाले न्‍यूज चैनल के विरुद्ध शीघ्र मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने बताया कि मुंमबई में 200 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर किया जा चुका है। उनहोंने कहा कि अब सुबूत के नाम पर न्‍यूज चैनल वाले इस आधार पर न्‍यायालय से समय मांग रहे हैं कि उन्‍होंने कई स्‍थानों पर सूचना के अधिकार के तहत आवेदन कर रखे हैं, उनके जवाब आने में समय लग सकता है। इससे एक बात ताक स्‍पष्‍ट हो गयी कि न्‍यूज चैनल ने खबर बिना प्रामण के ही चला दी, अब सुबूत एकत्र करने का प्रयास किया जा रहा है।

[adrotate banner="3"]

इस अवसर लुइस खुर्शीद ने कहा कि कम से कम जिन 17 जिलों में कैंप हुए हैं, उन जिलों में तो मुकदमे दर्ज कराये ही जायेंगे।

[adrotate banner="2"]