ब्रेकिंग: फर्रुखाबाद के शिक्षामित्र की कन्नौज में बांके से काटकर हत्या

0
170

फर्रुखाबाद:(छिबरामऊ/जहानगंज) जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर निवासी यशपाल पुत्र ओमकार सिंह की कन्नौज में पड़ोसी ने बांके से काटकर हत्या कर दी| वही आरोपी ने पत्नी को भी जख्मी कर दिया| उसे उपचार के लिए भेज दिया गया |

[adrotate banner="3"]

जनपद कन्नौज के छिबरामऊ थानान्तर्गत मोहल्ला गनेश चौधरी में तीन साल से रह रहे शिक्षा मित्र यशपाल सिंह का मोहल्ले में शुक्रवार शाम किराये पर रह रहे रोहिताश बाथम से पानी को लेकर विवाद हो गया| विवाद इतना बढ़ गया की आरोपी अपने घर से बांके को उठा लाया और उसने यशपाल पर हमला बोल दिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि उसकी पत्नी मधू गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिये भेज दिया गया| घटना के बाद मौके पर पुलिस पंहुची और जाँच पड़ताल की| घटना की पीछे पानी का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में जहानगंज के ग्राम गदनपुर तुर्रा में दबिश दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस युवक मिथुन पुत्र रघुवीर वाथम की तलाश में आयी थी| लेकिन उसके मौके पर ना मिलने पर उसके चाचा महावीर पुत्र नानक राम वाथम को उठा ले गयी |

छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पड़ताल की जा रही है। हमलावर को जल्द पकड़ा जाएगा।

[adrotate banner="2"]