फर्जी शिक्षको की नौकरी पर संकट के बादल!

0
112

tet 7फर्रुखाबाद: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप चौधरी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर सभी व्लाको के अध्यापको के शैक्षिक अभिलेख तलब किये है| अभिलेखों की जाँच एसआईटी करेगी| जो सम्पूर्णानन्द विश्व विधालय से हाईस्कूल व इंटर किये है उनकी नौकरी को संकट के बादल छा गये है|

[adrotate banner="3"]

एसआईटी को यह शिकायत मिली कि जिले में सम्पूर्णानन्द विश्व विधालय से हाईस्कूल व इंटर किये हुये है उनमे से कई के अभिलेख फर्जी लगाये गये है| जिस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियो को यह आदेश जारी किया कि समस्त खंड शिक्षा अधिकारी अपने व्लाक क्षेत्र के अध्यापको के शैक्षिक प्रमाण पत्र कार्यालय में उपलब्ध कराये| जिसकी जाँच एसआईटी के द्वारा करने के आदेश है|

सूत्रों की माने तो यदि एसआईटी ने सही से शिकंजा कसा तो कई फर्जी शिक्षक बेनकाब होगे| आदेश जारी होने के बाद से फर्जी शिक्षको में हड़कम्प है|

[adrotate banner="2"]