फर्रुखाबाद: तहसील दिवस में आज जिलाधिकारी के सामने पेश हुई महिला फरियादी ने जब यह बताया की लेखपाल उससे रिश्वत मांग रहा है तो डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबित कर दिया|
[adrotate banner="3"]
जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विजय यादव तहसील दिवस में फरियादे सुन रहे थे| तभी अमलैयापुर निवासी एक महिला फरियादी जिलाधिकारी श्री चौहान के सामने पंहुच गयी| महिला ने शिकायत की उसके क्षेत्र का लेखपाल अश्वनी कुमार उससे खसरा बनबाने के नाम पर 900 रुपये की रिश्वत मांग रहा है| जिस पर जिलाधिकारी आग बबूला हो गये और उन्होंने एसडीएम सदर को लेखापाल अश्वनी के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही के आदेश दिये| जिसके बाद एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबित कर दिया|
[adrotate banner="2"]


