छेड़छाड के आरोपी पर कार्यवाही ना होने से भडके डीएम

0
91

anjliफर्रुखाबाद: तहसील दिवस में पंहुची गुलाबी गैंग की महिलाओ ने एक युवती व उसकी माँ के साथ आबरा लोगो द्वारा आये दिन छेड़छाड़ करने की शिकायत की तो जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया और उन्होंने तत्काल आरोपी पर कार्यवाही करने के निर्देश थानेदार को दिये|

[adrotate banner="3"]

मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम मोहल्ला ढुइया निवासी नबाब सिंह यादव की पुत्री चांदनी व पुत्र छोटे सिंह के साथ पंहुची गुलावी गैंग की अंजली यादव ने सदर तहसील दिवस में जिलाधिकारी को अवगत कराया कि मोहल्ले में रहने वाला प्रमोद कुमार सिंह पुत्र अमर सिंह आये दिन चांदनी के साथ छेडछाड कर अश्लील हरकते करता है।जिसका विरोध करने पर प्रमोद ने 28 नबम्बर को छोटे की पिटाई कर दी। छोटे की मां ने 29 नबम्बर को थाना मऊदरवाजा पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। प्रमोद ने छोटे के परिवार को जान से मार देने की धमकी दी है।
गंभीर मामला देख जिलाधिकारी एनके एस चौहान ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने के निर्देश मऊदरवाजा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह यादव को दिया।

[adrotate banner="2"]