फतेहगढ़ के गैंगरेप मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

0
90

Rahul Dubey Fatehgarh Gangrapफर्रुखाबाद: बीते दिनों फतेहगढ़ में हुए नाबालिग छात्रा से गैंग रेप मामले में पुलिस ने आज दूसरा आरोपी गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस में मुख्य आरोपी आमिर के दोस्त राहुल पुत्र राम नरेश को छिबरामउ (कन्नौज) से उठाया| राहुल का मेडिकल कराकर पुलिस ने जेल भेज दिया है|

[adrotate banner="3"]

बीते दिनों फतेहगढ़ में एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप उसकी सहेली के घर पर सहेली के भाई और उसके दोस्तों ने किया था| बलात्कार के बाद आरोपी छात्रा को सिविल लाइन्स में सड़क के किनारे डाल कर फरार हो गए थे| देर शाम मामला खुलने पर पीड़ित के परिजनो ने छात्रा की सहेली, उसके भाई आमिर सहित कुल 5 को आरोपी बनाकर मुकदमा पंजीकृत कराया था| पुलिस ने उसी रात मुख्य आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और अन्य की तलाश में जुट गयी थी|

गिरफ्तारी के डर से अन्य सभी आरोपी भागे हुए है| पुलिस पर आरोपिओ की गिरफ्तारी को लेकर नगर के अन्य सामाजिक संगठन लगातार दबाब बना रहे थे| विश्व हिन्दू परिषद् ने आंदोलन तक की चेतावनी दे रही है| पुलिस फूक फूक कर कदम रख रही है| फतेहगढ़ पुलिस ने देर रात राहुल को उसकी बुआ के घर से बरामद कर जेल भेज दिया है वहीँ अभी भी पुलिस को आमिर की बहन और दो अन्य आरोपियो की तलाश करनी बाकी है|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
जेएनआई को पीड़ित लड़की ने राहुल की फ़ोटो देख कर पुष्टि की है कि उस दिन गैंग रेप में राहुल भी शामिल था| हालाँकि पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने जैल भेजने से पहले शिनाख्त परेड नहीं करायी है|

[adrotate banner="2"]