कांग्रेस मुख्यमंत्रियों को राहुल गांधी का संदेश, ‘भ्रष्टाचार और महंगाई से निपटने की जरूरत’

0
115

RAHUL CONGRESSदिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में अपनी पार्टी के मुख्यमंत्रियों की क्लास ले रहे हैं| राहुल की इस पाठशाला का एजेंडा है…2014 के लोकसभा चुनाव| राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के मुख्यमंत्रियों को नसीहत देते हुए कहा कि अगर पार्टी को अपनी छवि सुधारनी है और 2014 के लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करना है तो भ्रष्टाचार और महंगाई जैसे मुद्दों का निपटारा करना होगा. राहुल ने साफ कर दिया कि पार्टी के पास समय बहुत कम है और काम बहुत ज्यादा|

[adrotate banner="3"]

इस बैठक में 12 कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी हिस्सा ले रहे हैं| बैठक में एके एंटनी, सुशील कुमार शिंदे, पी चिदंबरम, अहमद पटेल, जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह, जनार्दन द्विवेदी, कपिल सिब्बल और के बी थॉमस मौजूद हैं|

आपको बता दें कि हाल में हुए विधानसभा चुनावों में दिल्ली और राजस्थान में पार्टी को सत्ता से हाथ धोना पड़ा| फिलहाल देश के इन 12 राज्यों में कांग्रेस की सरकार है- मणिपुर, मिजोरम, असम, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, केरल और मेघालय|

करारी हार के सदमे से अभी कांग्रेस उभरी नहीं है ऐसे में पार्टी इस रणनीति पर काम करने की योजना बना रही है कि जिन राज्यों में फिलहाल उसकी सरकार है वहां अच्छा प्रदर्शन किया जाए| क्योंकि बीजेपी शासित राज्यों में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन की संभावना कम है जो विधानसभा चुनावों के नतीजों से साफ हो गया है|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
जहां बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में अपने प्रदर्शन में सुधार किया. वहीं छत्तीसगढ़ में बस्तर क्षेत्र में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के बावजूद रमन सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे| इसके अलावा राजस्थान में जिस अंतर से बीजेपी ने कांग्रेस को मात दी वह देश की इस सबसे पुरानी पार्टी के लिए भी चौंकाने वाली हार था. दिल्ली की बात करें तो बीजेपी कुछ हद तक आम आदमी पार्टी की लहर का सामना करने में सफल रही पर कांग्रेस का तो सूपड़ा साफ हो गया|

बहरहाल, राहुल गांधी के नेतृत्‍व में हो रही पार्टी की इस बैठक का मंत्र है- ‘घर में खुद को और मजबूत करो’| ऐसे में सभी कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है|

[adrotate banner="2"]