प्रो० रामगोपाल यादव के समधी दलगंजन सिंह का निधन

0
194

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो० रामगोपाल के समधी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष दलगंजन सिंह यादव का बीती रात निधन हो गया| उनके निधन होने से सपा नेताओं के साथ साथ अन्य राजनीतिक दलों में भी शोक की लहर दौड़ गई|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नदौरा निवासी दल गंजन सिंह यादव एक जमाने में सपा के दिग्गज नेता माने जाते थे उन्हें सपा नेता ही नहीं बल्कि अन्य पार्टियों के नेता भी सम्मान देते थे| वर्तमान में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो० रामगोपाल यादव के समधी दल गंजन सिंह यादव का बीती रात निधन हो गया| यह समाचार जब सपा नेताओ को मिला तो उनमे शोक की लहर दौड़ गयी| रविवार को उनके आवास पर सपा के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव,पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित,जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी,जिला महासचिव मंदीप यादव,सचिन सिंह यादव,सुबोध यादव,पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव,जोगेंद्र सिंह यादव व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव आदि पंहुचे|
इसके बाद एसडीएम सदर अमित आसेरी,सीओ अमृतपुर सुरेन्द्र तिवारी आदि भी उनके आवास पर पंहुचे| जिसके बाद दलगंजन सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर गार्ड आफ ऑनर दिया गया जिला महासचिव मंदीप यादव ने बताया कि दलगंजन सिंह मिसा कानून के विरोध के दौरान जेल गये थे| उसी के लिए उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]