गर्ल फ्रेंड से तकरार हुई तो पी लिया मच्छरलोशन

0
110

FARRUKHABAD : थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम खेरे निवासी 20 वर्षीय विपिन पुत्र रमेश वर्मा को जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

vipinजानकारी के मुताबिक विपिन का परिवार शाम को खेत पर गेहूं काटने के लिए चला गया। विपिन अचानक घर से निकला व काफी देर तक लौटकर नहीं आया। कुछ समय बाद विपिन की मां सुषमादेवी को सूचना मिली कि विपिन ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। खोजवीन करने पर विपिन गांव में ही कुछ दूरी पर पड़ा मिला। जिसके बाद विपिन की मां सुषमादेवी उसे लेकर समाजवादी एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल पहुंची। जहां उसका उपचार शुरू किया गया। सुषमादेवी ने बताया कि विपिन ने घर में रखे मच्छर लोशन को पी लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विपिन का गांव की ही किसी युवती से प्रेम सम्बंध चल रहा था। जिसको लेकर अचानक झगड़ा होने पर उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि इस सम्बंध में विपिन ने कोई पुष्टि नहीं की।

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]