प्रेमिका से शादी में असफल प्रेमी ने कीटनाशक पिया

0
133

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चलने के बाद रखे शादी के प्रस्ताव को प्रेमिका द्वारा ठुकरा देने पर असफल प्रेमी युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत गम्भीर होने पर परिजनों ने नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मई रशीदपुर निवासी संतोष के स्व0 सतेन्द्र की पत्नी अनीता से उस समय अवैद्य सम्बन्ध स्थापित हो गये जब वे तीनो दिल्ली में रहकर एक फैक्ट्री में काम करते थे। बताते हैं कि अनीता व संतोष पास ही रहते थे। पास रहते हुए नजरें मिली, फिर क्या था दोनो में अंतरंग सम्बध हो गये। वहीं अनीता तीन बच्चों की मॉ है और उसके बड़े बच्चे की उम्र 8 वर्ष उससे छोटा 5 साल और सबसे छोटा 1 वर्ष का है। अनीता के पति सतेन्द्र की दो माह पूर्व लम्बी बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है। सतेन्द्र की मृत्यु के मामले में भी लोगों में संतोष के नाम की चर्चा रही थी।

[adrotate banner="3"]

 

संतोष के चचेरे भाई रामसरन ने बताया कि उस समय अंध विश्वास और अशिक्षा के चलते लोगों का कहना था कि संतोष ने जादू टोना कराकर अपने रास्ते का रोड़ा हटा दिया है। लेकिन कल जब संतोष मृतक के भाई धर्मेन्द्र से मिला और उससे कहा कि वह अनीता से शादी करना चाहता है तो धर्मेन्द्र और अनीता दोनो ने इस शादी से इंकार कर दिया। अनीता ने संतोष से कहा कि वह अपनी छोटी बहन ईश्वर देवी से उसका विवाह करा सकती है लेकिन संतोष अनीता से ही शादी करने की बात पर अड़ा रहा। लेकिन प्रेमिका अनीता ने उसके प्रस्ताव को सिरे से ही ठुकरा दिया। बेबफाई से आहत प्रेमी संतोष के पास मौत को गले लगाने के शिवा कोई चारा नहीं बचा। संतोष ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। कीटनाशक के असर से जब उसकी हालत बिगड़ने की जानकारी हुई तो उन्होंने पूरे मामले को तह तक पता किया और परिजन उसे इलाज के लिये नगर के सरकारी अस्पताल लाये। जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुये उसे लोहिया फर्रूखाबाद के लिये रिफर कर दिया।
गृह कलह से क्षुब्ध महिला ने कीटनाशक पिया
कायमगंज (फर्रुखाबाद) :  पारिवारिक कलाह से तंग आकर एक और नवविवाहिता ने कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
आये दिन की पारिवारिक कलह कभी सास से झगड़ा तो कभी पति से तकरार ऐसे हालत से ऊब कर जनपद एटा के राजा का रामपुर क्षेत्र के ग्राम खड़ई निवासी पूनम जिसका विवाह कुछ समय पूर्व जयवीर के साथ हुआ था और बात बात पर घर में झगड़ा होता रहता था। रोज रोज के झगड़ों और सास के तानों, पति की प्रताड़ना से तंग आकर पूनम ने इस नारकीय जीवन से छुटकारा पाने का निर्णय कर लिया तथा किसी से कुछ कहे सुने बगैर घर में खेतों में डालने के लिये रखा कीटनाशक उठाकर चुपचाप पी लिया हालत विगड़ने पर जब घर वालों को पता चला कि पूनम ने कीटनाशक  का सेवन कर लिया है तो वे सन्न रह गये और आनन फानन उसका जीवन बचाने के लिये उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

[adrotate banner="2"]