प्रेमिका को गोली मार खुद हुआ शहीद

0
101

फर्रुखाबाद: सोमवार को प्रात: लूट के बाद प्रेमिका की हत्या के प्रयास के बाद एक युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना से नगर में सनसनी फ़ैल गयी है| नगर में पुलिस बीएड प्रवेश परीक्षा कराने में व्यस्त थी कि इसी बीच मदारवाड़ी मोहल्ले में आमने सामने रहने वाले प्रेमी प्रेमिका की गोलीकांड की खबर मिली| प्रेमी युवक ने पहले प्रेमिका को गोली मारी फिर खुद को गोली मार दी| खबर लिखे जाने तक युवक की मौत हो गयी है और युवती डॉ हरिदत्त जिन्दगी और मौत से झूझ रही है| मौके पर पुलिस कप्तान ने पहुच गए है| मृतक युवक के पिता श्रीपाल संखवार पुलिस कर्मी है व वर्तमान में रायबरेली जनपद में तैनात है।

[adrotate banner="3"]

मृतक युवक दीपक शंखवार रायबरेली के डलमऊ में तैनात पुलिस कर्मी श्रीपाल शंखवार का बेटा है| दीपक की माँ सरला ने बताया कि दीपक पुलिस में भर्ती हो गया था प्रेमिका के चक्कर में नौकरी छोड़ आया था| दीपक की प्रेमिका फूफा देवेन्द्र राठौर पुत्र बादशाह सिंह के घर मदारवाड़ी में 4 साल से रह रही है| मृतक दीपक में घटना को अंजाम देने से पहले अपनी जेब में लिख कर सुसाइड नोट छोड़ा है जिसके मुताबिक उसमे अपनी मौत का जिम्मेदार युवती के फूफा देवेन्द्र को बताया है| खबर है कि युवती के दीपक के अलावा अन्य युवक से भी प्रेम सम्बन्ध चल रहा था जिसका पता दीपक को लग गया| प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि दीपक ने युवती को घर से बाल पकड़ कर बाहर गली में खीचा और उसके सर पर तमंचा/पिस्टल की बट से सर पर प्रहार किया उसके बाद तीन गोलियां उसकी छाती में उतार दी|

 

[adrotate banner="2"]