प्रेमिका के ना कहने पर चाकू से रेता गला

0
116

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद/मेरापुर) प्रेमिका का विवाह किसी दूसरी जगह तय होने की खबर सुनकर अपने आक्रोश पर काबू ना कर पाने पर प्रेमी ने प्रेमिका का गला ही रेत दिया और उसे लहुलुहान छोड़ फरार हो गया| उसे उपचार हेतु भर्ती किया गया|

[adrotate banner="3"]

थाना मेरापुर के एक ग्राम निवासी पूजा परिवर्तित नाम का विवाह तय हो गया था | रविवार को उसकी सगाई की रस्म थी| लेकिन जब सुबह पूजा शौच ले लिये निकली तो उसके जीवन पर ही संकट आ गया| उसके गाँव के ही एक प्रेमी ने उससे विवाह करने का प्रस्ताव रखा| युवती ने उसका विवाह प्रस्ताव ठुकरा दिया और पिता के द्वारा चुने गए रिश्ते को ही अपनाने को कहा| प्रेमिका की ना सुनने पर वह आक्रोशित हो गया |लेकिन जब प्रेमी से रहा नही गया तो उसने आक्रोशित होकर युवती का गला ही रेत दिया| घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया|

सुबह उसे गम्भीर हालत में मोहम्मदाबाद सीएचसी में भर्ती किया गया| जंहा उसका उपचार किया गया| थानाध्यक्ष राज बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

[adrotate banner="2"]