प्रापर्टी डीलर को धमकी देने में सपा नेता पर एफआईआर

0
112

फर्रुखाबाद :फतेहगढ़ के जेएनवी रोड निवासी प्रापर्टी डीलर कुशल सिंह परिहार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सपा नेता लोको रोड निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ चन्नू यादव पर मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस जाँच कर रही है|

[adrotate banner="3"]

प्रापर्टी डीलर कुशल सिंह परिहार व जग्गू यादव पर पुलिस पहले ही गुंडा एक्ट की कार्यवाही कर चुकी है| दोनों पूर्व में भी एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज करा चुके है| रविवार को प्रापर्टी डीलर ने कोतवाली में तहरीर दी| जिसमे कहा कि पांच मई को देर शाम उनके भाई अचल सिंह के मोबाइल पर काल आयी। जिस पर लोको रोड निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ चन्नू यादव ने उन्हें 15 दिन के अंदर हत्या कर देने की धमकी दी। जिसमे यह भी कहा गया है कि इतनी गोली मारेंगे की पत्नी भी लाश पहचान नही पायेगी| पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया| दो दिन पूर्व कुशल ¨सह परिहार के नौकर ने चन्नू यादव व उनके साथियों के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कराया था।

[adrotate banner="2"]