शिवपाल समर्थकों नें फूंका अखिलेश यादव का पुतला

0
140

फर्रुखाबाद: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं नें सपा सुप्रीमो के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला फूंका| लेकिन प्रसपा कार्यकर्ता विरोध करने के लिए दर्जन भर ही सपाई जुट सके|
फतेहगढ़ स्थित प्रसपा जिलाध्यक्ष अनस सिद्दीकी के आवास पर पहले बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे प्रदेश सचिव और फर्रुखाबाद के प्रभारी सैय्यद आरिफ अली ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के द्वारा प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव की सदस्यता भंग की थी जो निराधार है| शिवपाल सिंह यादव नें अपने दम पर चुनाव लड़ा और जीता है|
इसके साथ ही नये यातायात नियमों के नाम पर अबैध बसूली बंद करने की भी मांग उठी|
इसके बाद अखिलेश यादव का पुतला फूंककर मुर्दाबाद नारेबाजी की गयी| जिला महासचिव डॉ० अकरम,मानू चतुर्वेदी, आरिफम निहाल अहमद, सनी जैन, फैसल खान आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]