प्रशासनिक फेरबदल: आमोद कुमार मुख्यमंत्री के सचिव

0
119

up police transferलखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने आज 11 अधिकारियों को नई तैनाती दी। इनमें एक आइएएस और दस पीसीएस शामिल हैं। इस बदलाव में प्रतीक्षारत आइएएस अधिकारी आमोद कुमार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सचिव नियुक्त किया गया है। शासन ने जिन दस पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। उनमें अलीगढ़ विकास प्रधिकरण उपाध्यक्ष पद पर श्रीराम की नियुक्ति भी शमिल है। अलीगढ़ विकास प्रधिकरण के उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह को प्रतीक्षारत सूची में डाल दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

इसके अलावा गाजीपुर के अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार को माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग का सचिव बनाय गया है। सुश्री उर्मिला देवी सोनकर को हरदोई की उपसंचालक चकबंदी से कानपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।मेरठ के अपर जिलाधिकारी अब मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव होंगे। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव श्याम बहादुर सिंह को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। गाजियाबाद के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) चुनकू राम को मेरठ मंडल का अपर आयुक्त पद सौंपा गया है। फीरोजाबाद के नगर मजिस्ट्रेट उदय सिंह अब गाजियाबाद के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) होंगे। आगरा में संयुक्त विकास आयुक्त निशा गोयल को गोरखपुर मंडल के अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। गोरखपुर के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव वर्मा अब मेरठ के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) होंगे।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]