“प्रबोधिका” के वार्षिकोत्सव में डॉ० ब्रहमदत्त सम्मानित

0
169

फर्रुखाबाद: साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था प्रबोधिका के वार्षिकोत्सव में डॉ० ब्रह्मदत्त अवस्थी को प्रबोधिका रत्न से सम्मानित किया गया|
नगर के अम्बेडकर नगर नरकसा स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित वार्षिकोत्सव में डॉ० राजकुमार द्वारा लिखित पुस्तक संतकबीर और डॉ० अम्बेडकर का समाज दर्शन, जवाहर सिंह गंगवार की पुस्तक भारत के पराभव का कारण तथा नानक चंद की पुस्तक सामजिक क्रांति के पुरोधा का विमोचन मुख्य अतिथि डॉ० बीपी अशोक डॉ० पवन अग्रवाल व व्यवहार न्यायाधीश डॉ० लकी द्वारा किया गया| मुख्य अतिथि ने समाज के जातीय बंधन को समाप्त करने पर बल दिया| अध्यक्षता कर रहे डॉ० पवन अग्रवाल नें हिंदी की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त किया|
डॉ० ब्रह्मदत्त अवस्थी को मुख्य अतिथि डॉ० बीपी अशोक नें प्रबोधिका रत्न से सम्मानित किया गया| कार्यक्रम में वक्ताओं नें एक समाज विशेष पर तीखे हमले किये| जो चर्चा का विषय बना रहा| रामशंकर अवस्थी अबोध नें सरस्वती वन्दना तथा गीता  भारद्वाज नें काव्य पाठ किया| देवकी नन्दन गंगवार, डॉ० रामकृष्ण राजपूत, रामअवतार शर्मा, दीप संस्था अध्यक्ष निमिष टंडन, सपा नेता व प्रबोधिका के संरक्षक महेंद्र सिंह कटियार, शीला कटियार आदि रहे| संचालन जवाहर सिंह गंगवार नें किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]