प्रधान पुत्र को दौड़ाकर दबंगों नें मारी गोली

0
158

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीती रात तगादा करके लौट रहे प्रधान पुत्र के साथ मारपीट कर गोली मार दी गयी| घटना के बाद पुलिस नें तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम राई निवासी विनीत कुमार पुत्र मुनेश्वर सिंह नें दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा है कि बीती रात वह ग्राम खंडौली से अपने ट्रैक्टर की जुताई के पैसे लेकर लौट रहा था| तकरीबन 9:30 बजे उसे गाँव के ही छोटे पुत्र वीर बहादुर पुत्र दुर्विजय सिंह, अरुण कुमार पुत्र वीर बहादुर, अनूप पुत्र सुखेन्द्र सिंह आदि अज्ञात लोगों नें खंडौली तिराहे पर घेर लिया| दबंगों ने फायरिंग कर दी |गोली विनीत के हाथ में लगी| चीखपुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गये| उन्होंने ललकारा तो आरोपी फरार हो गये|पुलिस ने धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| विनीत की माँ सुमन देवी राई गाँव की प्रधान है|
प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है |जाँच की जा रही है| मुकदमें की विवेचना उप निरीक्षक उदयभान सिंह को दी गयी है| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]