प्रदर्शन कर दवा प्रतिनिधियों ने गिनाईं समस्याएं

0
162

फर्रुखाबाद:  दवा प्रतिनिधियों की फर्रुखाबाद इकाई ने कचहरी परिसर में एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी मोनिका रानी को ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि लगातार काम करने के बाद भी हमें नियमावली का लाभ नहीं मिल रहा है, जो हमारे साथ अन्याय है।
यूपीएमएसआरए फर्रुखाबाद यूनिट के सचिव अनुराग मिश्रा बताया कि दवा प्रतिनिधियों के हित में बनाये गये कानून को सुरक्षित रखा जाए| इसके साथ ही साथ भारत सरकार से मांग है कि देश के सभी संगठित एवं असंगठित मजदूरों का संरक्षण किया जाये| सभी नें बढ़पुर से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट में पंहुच जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा|
इस दौरान दीपप्रकाश दुबे, आलोक त्रिवेदी, अजीत अवस्थी, श्याम मोहन शुक्ला, संगीत त्रिवेदी, कुलदीप मिश्रा, राहुल चतुर्वेदी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]