प्रधान ने बिजली ठेकेदार के भाई को पीटा

0
151

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम सिवारा खास के मजरा खुज्जन नगला नमें हो रहे विधुतीयकरण के कार्य के दौरान हुये विवाद में प्रधान ने ठेकेदार के भाई को जमकर पीट दिया| घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी |पुलिस जाँच कर कार्यवाही करने की बात कह रही ह है|
थाना नवाबगंज के ग्राम त्यौरी इस्माइलपुर निवासी बिधुत ठेकेदार श्री कृष्ण दुबे पुत्र शिव कुमार दुबे ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि उसका कार्य ग्राम खुज्जन नगला ने राजीव गाँधी ग्रामीण विधुतीयकरण योजना के तहत पोल लगाने का कार्य चल रहा था| मौके पर ठेकेदार का भाई विकास दुबे था| तभी ग्राम प्रधान भोला यादव अपने कई साथियों के साथ आ गये और उन्होंने विकास के साथ गाली-गलौज करते हुये मारपीट कर दी |

[adrotate banner="3"]

श्रीकृष्ण ने आरोप लगाया कि प्रधान सरकारी सामान भी उठा ले गये | थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि जाँच की जा रही है जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

[adrotate banner="2"]