फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना पुलिस ने आबकारी विभाग व एसओजी व सर्विलांस टीम की मदद से तीन दिन पूर्व पकड़े गये अबैध शराब के कारोबारियों का गुरुवार को गिरफ्तारी दर्शाकर चालान कर दिया उसके कब्जे से 500 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट के अलावा भारी मात्रा में खाली व भरे शराब के पौवे के साथ ही उनके स्टीकर व ढक्कन भी बरामद किये|
क्षेत्राधिकारी अमृतपुर के मुताबिक पुलिस टीम नें गाँव परतापुर निवासी जयवीर सिंह यादव के घर छापा मारकर वहां से 500 लीटर स्प्रिट, लगभग 600 भरे व खाली पौवे , स्टीकर व ढक्कन आदि बरामद किये| साथ ही मौके से जयवीर सिंह यादव के साथ ही जनपद शाहजहाँपुर के मिर्जापुर के गाँव दोषपुर निवासी सतेन्द्र सिंह व गाँव पिडारा निवासी संजीब कुमार यादव को भी गिरफ्तार किया गया है| आरोपी अबैध रूप से शराब बनाकर बेंचने का कार्य करते है| आरोपी जयवीर ग्राम प्रधान का भाई है|
प्रधान के भाई सहित तीन का अबैध शराब में चालान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

