प्रधान के भतीजे ने गोली मारकर की आत्महत्या

0
100

FARRUKHABAD : थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम गूजरपुर निवासी 26 वर्षीय युवक गोली लगने से घायल हो गया। परिजन लोहिया अस्पताल लेकर आये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।blud
गूजरपुर निवासी अमर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र अनिल राजपूत शाम साढ़े 6 बजे खेतों की तरफ गया था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसको गोली लग गयी।  अनिल को गोली लगते ही परिजनों में भगदड़ मच गयी। आनन फानन में उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। लोहिया अस्पताल पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। अनिल राजपूत गूजरपुर के प्रधान अरविंद का भतीजा है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

थाना अमृतपुर के उपनिरीक्षक कृष्णाप्रसाद ने बताया कि युवक अनिल ने किसी बजह से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। परिजन पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गयी।

[adrotate banner="2"]