प्रधान के घर लाखो के जेबरात चोरी, राइफल भी उठा ले गये

0
109

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गुचलियाई के प्रधान संतोष यादव के घर बीती रात चोरो ने जमकर अपना कहर ढाया| चोरों ने लाखो के कीमती जेबरात और नकदी चोरी की| वह घर में रखी राइफल भी चोरी कर ले गये| सुबह राइफल कुछ दूरी पर एक पेंड में टंगी मिली| जिससे कारतूस गायब थे| पुलिस ने मौके पर पंहुचकर जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]

प्रधान संतोष ने बताया कि चचेरे भाई अनुपम का तिलक समारोह गुरुवार शाम को है। इस कारण प्रधान के स्वास्थ्य कर्मी भाई सुबोध यादव अपनी पत्नी सरोजा व बच्चे के साथ शाम को घर आ गए थे। वह पत्नी व बच्चे के साथ छत पर सो रहे थे। उनकी मां विजय श्री पास में सटे अनुपम के घर बुलावे में चली गईं। वह दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर गईं थीं। चोर मुख्य द्वार की कुंडी खोलकर अंदर घुसे और प्रधान संतोष व उनके भाई सुबोध के कमरे में रखे लाखो के जेबरात व 22 हजार रूपये नकद व् राइफल चोरी कर लिये|

सुबह प्रधान की माँ विजयश्री जब उठी तो सामान बिखरा पड़ा था| इसकी सूचना परिजनों को दी | कुछ देर में ही मौके पर भीड़ लग गयी| थानाध्यक्ष राजेश पाठक व फिल्ड यूनिट ने जाँच पड़ताल की| सुबह रायफल घर से करीब तीन सौ मीटर दूर तेजसिंह के खेत में खड़े शहतूत के पेड़ पर टंगी मिली।चोर रायफल की बट से आठ कारतूस ले गये| पुलिस को घटना की तहरीर दी| थानाध्यक्ष ने बताया जाँच की जा रही है | मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

[adrotate banner="2"]