प्रदेश में योगी सरकार ने काटे 50 लाख फर्जी राशन कार्ड: मंत्री अतुल गर्ग

0
125

फर्रुखाबाद:जनपद में कुछ निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आये प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री मंत्री ने कहा जब से योगी सरकार आयी है तब से राशन की काला बाजारी पर शिकंजा कसा है| अब राशन का वितरण भी आंनलाइन हो रहा है| जिससे काला बाजारी नही हो पा रही है|
भाजपा नेत्री डॉ० रजनी सरीन के आवास लोहाई रोड पर पंहुचे मंत्री ने कहा कि जब तक एक भी लाभार्थी राशन से बंचित है तब तक राशन कार्ड बनाये जाने का कार्य जारी रहेगा| उन्होंने बताया कि ईपोश मशीन से लगभग 75 से 80 प्रतिशत लाभार्थियों को राशन का वितरण किया जा रहा है| जिन दस प्रतिशत लोगों की राशन ईपोश मशीन नसे नही मिल पा रहा है उनको तीन दिन मिलते है जिसमे वह अपना आधार कार्ड,मतदाता पहचान पत्र आदि दिखाकर राशन ले सकते है| उन्होंने कहा कि ईपोश मशीन नई व्यवस्था है| जिसके चलते सरकार बेहतर सुधार राशन वितरण का प्रयास कर रही है|
मंत्री ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार बनने के बाद 50 लाख राशन फर्जी राशन कार्ड काटे गये और 60 लाख नये बनाये भी गये| तीन हजार से जादा एफआईआर हुई है और 150 अफसर निलंबित किये गये है| उन्होंने बताया की काटे गये राशन कार्ड से 10 प्रतिशत अधिक राशन कार्ड बने है| इसके बाद भी यूनिट कम हो गये है| यह होने से फर्जी यूनिट हटे है|
निरीक्षण भवन फतेहगढ़ में मंत्री ने कार्यकर्ताओं की बैठक की| जंहा उन्होंने मीडिया से बात की| उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में
बैठे अधिकारी बहुत मेहनती है| लेकिन उन्होंने कहा कि यदि कही भी शिकायत भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर 15 दिनों के भीतर कार्यवाही की जायेगी| आधार फीडिंग का 97 प्रतिशत हो चुका है| एस दौरान जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत,शैलेन्द्र सिंह राठौर आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]