प्रदेश में महिला उत्पीडन में आयी कमी:रश्मि जायसवाल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिले में आकर महिला उत्पीडन से सम्बधित शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के कड़े निर्देश दिये| उन्होंने कहा है कि महिलाओं से जुड़े अपराध में भारी कमी आयी है|
फतेहगढ़ निरीक्षण भवन पंहुची महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल ने महिला उत्पीडन से सम्बन्धित शिकायतों को सुना| जिसमे अधिकतर घरेलू हिंसा से सम्बन्धित मामले उनके सामने आये| जिनके उन्होंने निस्तारण के निर्देश दिये|उन्होंने लगभग एक दर्जन शिकायतें सुनी|इसके बाद उन्होंने लोहिया महिला अस्पताल का दौरा किया| सबसे पहले उन्होंने पर्चा काउंटर पर जानकारी ली| इसके बाद उन्होंने डॉ0 नमिता दास के कमरे में जाकर निरीक्षण किया|
इसके साथ ही वह सीएमएस डॉ0 कैलाश के कार्यालय में गयीं| जंहा उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया| इसके बाद महिला अस्पताल के वार्डों का भी निरीक्षण किया और भर्ती प्रसूताओं से बात की| उन्होंने एसएनसीयू भी देखा|उन्हें एक नर्स डियूटी पर मोबाइल चलाते हुए मिली|
जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की|
लोहिया अस्पताल आयी महिला उर्वसी पत्नी कहार सिंह निवासी गंगानगर ने भी महिला आयोग की सदस्य से बात की|उर्वसी के पुत्र ने उन्हें बताया कि उसकी माँ दवा लेनें के लिए ओपीडी में आयी थी| जंहा डॉ0 ननूमल व कर्मचारी आनन्द ने अभद्रता की| मना करने पर मारपीट भी की|जिस पर उन्होंने कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये| निरीक्षण भवन में नगर मजिस्ट्रेट राम अक्षयवर चौहान,सीओ सिटी रामलखन सरोज,कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद,181 की काऊसलर प्रीती सिंह,बीएसए रामसिंह आदि रहे| महिला आयोग की सदस्य ने जेएनआई को बताया की महिला को लेकर शासन बहुत ही शतर्क है| जिससे महिलाओं से जुड़े अपराधों में भारी कमी आयी है| अब महिला सड़क पर सुरक्षित है| उन्होंने बताया की लोहिया अस्पताल में उन्हें कोई कमी नही मिली|