पीसा की मीनार बना लाल दरवाजे का रंगीन फब्बारा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:नगर के लाल दरवाजे पर लगा रंगीन फब्बारा इस समय बदरंग हो गया है| वह इस समय नगर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है| चर्चा का केंद्र उसके खराब होने से जादा उसका एक तरफ झुक जाना है| लोग उसे पीसा की झुकी हुई मीनार की संज्ञा दे रहे है|
इटली में मौजूद पीसा की झुकी हुई मीनार केबल इस बात के लिए विश्व प्रसिद्ध है कि 200 वर्षों में निर्मित होने के बाद वर्ष 1280 से अब तक झुकी हुई है|वही हालत नगर पालिका परिषद के द्वारा जीर्णोद्धार कराये गये रंगीन फब्बारे का है| बीते 25 अगस्त 2016 को जर्जर फब्बारे का जीर्णोद्धार कराकर उसको रंगीन फब्बारे में तब्दील किया गया| जिसमे लाखों का वजट खर्च हुआ|पहले रंगीन पानी से नगर में निकलने वाले लोगों को एक मनमोहक अहसास कराने वाला झरना अब बदरंग हो गया है| बीते कई महीनों से वह एक तरफ झुक गया है| जिससे लोग उसे पीसा की मीनार की संज्ञा दे रहे है|
नगर पालिका के अवर अभियंता मुकेश जयसवाल ने बताया कि कई बार लोग उस फब्बारे पर चढ़ जाते है जिससे वह झुक गया है| उसको जल्द ठीक कराया जायेगा|