प्रदेश नेतृत्व को भाजपा जिलाध्यक्ष ने भेजी कार्य समिति की सूची

0
102

FARRUKHABAD : बीते 6 माह से कछुए की चाल चल रही भाजपा के मण्डल चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष की घोषणा और उसके बाद अब कार्यकर्ताओं को Dinesh katiyarजिला कार्यसमिति का इंतजार करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक जनपद के भाजपा कार्यसमिति की सूची जिलाध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व को भेज दी है। जिसकी घोषणा शीघ्र की जायेगी।

[adrotate banner="3"]

भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार पर जिला कार्य समिति की घोषणा काफी सिरदर्द का विषय बनी रही। एक तरफ भाजपा के नेताओं की शिफारिशें तो दूसरी तरफ पुराने कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह देना और उसमें भी महिलाओं और अनुसूचित जाति का आरक्षण सुनिश्चित किया जाना था। जिसमें जिला महासचिव के लिए तीन पद, उपाध्यक्ष के लिए आठ पद, मंत्री के लिए आठ, कोषाध्यक्ष के लिए एक और मीडिया प्रभारी के लिए एक पद सुनिश्चित किया गया। जिसमें से कुल पदों में से 30 प्रतिशत यानी 7 पदों पर महिलाओं को जगह देना, दो पदों पर अनुसूचित जाति के नेताओं को पद प्रदान करना, 12 पदों पर कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाने का दिमागी गणित ने पूर्ण कर लिया।

[bannergarden id=”8″]

एक तरफ मुकेश राजपूत के समर्थक तो वहीं पिछले वर्ष के वेटिंग में लगे लोगों के अलावा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी जुझारू और धनाड््य कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यसमिति में लाना था। जहां एक तरफ जिला महासचिव पद के लिए रूपेश गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, शैलेन्द्र राठौर, प्रभात अवस्थी, विमल कटियार, रूपेश गुप्ता, आदि के नाम चर्चा में चल रहे हैं अन्य पदों पर भी चर्चित नामों को जगह दी गयी है। सूत्रों की मानें तो लम्बे अंतराल से उपाध्यक्ष पद पर डटे पदाधिकारियों को युवा मोर्चा में स्थान मिला है। जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार के सर अब सूची तैयार हो जाने के बाद पदाधिकारियों को संतुष्ट करने की बड़ी जिम्मेदारी बन गयी है। जहां एक तरफ पार्टी जिलाध्यक्ष ने बताया कि तैयार सूची को प्रदेश नेतृत्व के पास स्वीकृत होने के लिए भेज दिया गया है। शीघ्र सूची स्वीकृत होते ही कार्यसमिति की घोषणा कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि तैयार की गयी कार्यसमिति की सूची भारतीय जनता पार्टी के जनपद के वरिष्ठ नेताओं की सहमति और सुझावों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गयी है।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]