फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जनपद के दीनदयालबाग निवासी एवं समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रदीप सिंह राठौड़ को देश के सबसे बड़े क्षत्रिय संगठन श्री राजपूत करणी सेना में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह “दीपू” द्वारा उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इस नियुक्ति के बाद समर्थकों एवं समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों ने प्रदीप सिंह राठौड़ को बधाई देते हुए इसे फर्रुखाबाद के लिए गौरव का क्षण बताया।लोगों का कहना है कि प्रदीप सिंह राठौड़ लंबे समय से समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहे हैं और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से करणी सेना को प्रदेश में नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।इस अवसर पर समर्थकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि वह समाज की आवाज को और मजबूती के साथ उठाएंगे।
प्रदीप सिंह को करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान





