प्रणव मुखर्जी की जीत पर कांग्रेसियों ने मिठाई बांट मनाई खुशियां

0
127

फर्रुखाबाद: राष्ट्रपति चुनाव में प्रणव मुखर्जी की भारी जीत पर जनपद के कांग्रेसियों ने मिठाइयां बांटकर व बैठक कर खुशियां मनायीं। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संगठन मंत्री अखिलेश तिवारी के प्रतिष्ठान पर भी बैठक कर खुशी का इजहार किया गया।

[adrotate banner="3"]

रविवार को जैसे ही राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आये तो प्रणव मुखर्जी की भारी जीत की सूचना कांग्रेसियों को लगते ही कांग्रेसी खुशी में डूब गये। प्रणव मुखर्जी की जीत की खुशी में नगर में कई जगह कांग्रेसियों द्वारा मिठायां वितरित की गयीं। अखिलेश तिवारी के सेठगली स्थित निवास स्थान पर हुई बैठक में उन्होंने सभी विधायकों व सांसदों के प्रति आदर व्यक्त किया। जिन्होंने प्रणव मुखर्जी को अपना राष्ट्रपति बनाया। बैठक के बाद मिठाई वितरण कर जमकर आनंद लिया।
बैठक में शिवाशीष तिवारी, भास्करदत्त शुक्ला, बबलू, मोनू बाथम, कुलदीप वर्मा, संदीप दीक्षित, टिल्लू यादव, बिल्लईया चाचा, हर्ष रस्तोगी, उदयबीर सिंह, कल्लू, देवाशीष तिवारी, अनिल तिवारी, मुजीब खां, असलम अहमद, गुड्डू, रहमत, आजम, मुकेश बाथम, राजीव चौरसिया, लखन सारस्वत, गोविंद, लव चौरसिया, शिब्बू चौरसिया, अंकित वर्मा, सलीम तोतला आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]