जनपद में पांच हजार हिन्दू हित चिंतक सदस्य बनायेगी विहिप

0
102

फर्रुखाबाद: विश्व हिन्दू परिषद की जिला समिति की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर बरगदिया घाट पर सम्पन्न हुई। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि फर्रुखाबाद जनपद में पांच हजार हिन्दू हित चिंतक सदस्य बनाये जायेंगे तथा सदस्यों की सामाजिक समस्या का निराकरण विश्व हिन्दू परिषद करेगा।

[adrotate banner="3"]

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य वक्ता डा0 ब्रह्रमदत्त अवस्थी ने कहा कि मनुष्य बनकर मातृभूमि का पुत्र बनने व राम के आचरण को अपनाने व रावण न बनने की सीख हम लोगों को लेनी चाहिए। आज की सामाजिक बुराई से लड़ना आसान नहीं हैै। हमें बजरंगी बनना होगा। जिससे देश की संस्कृति की रक्षा हो सके।

विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा ने कहा कि संगठन मजबूत तो है ही इसको इतना मजबूत कर लिया जाये कि बड़े से बड़ी ताकत भी संगठन का बाल बांका न कर सके। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। हमें संगठन के आचरण को अपने में उतारना चाहिए।

कार्यकारी अध्यक्ष राममुरारी शुक्ला ने अमरनाथ यात्रा में मारे गये 87 लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि अमरनाथ यात्रा पांच हजार वर्ष पूरानी है। जो 1956 में चार माह तक चलती थी। अब तक जितने शासक आये उन्होंने मात्र सुविधायें नहीं बढ़ाईं उल्टा यात्रा की समय सीमा कम कर दीं। यात्रा में दलालों की घुसपैठ करा दी। जिस कारण वहां पर दुखद घटना घटी।
जिला महामंत्री रवीन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि जन्माष्ठमी के तुरंत बाद विश्व हिन्दू परिषद फर्रुखाबाद जनपद में पांच हजार हिन्दू हित चिंतक सदस्य बनायेगी। सभी हिन्दू स्वेच्छा से सदस्यता ग्रहण करें।

इस दौरान विहिप कोषाध्यक्ष सूर्यप्रसाद द्विवेदी (दद्दा), विभागाध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल, गौरक्षा प्रमुख ज्ञान प्रकाश पाठक, हेल्प लाइन प्रभारी भानु प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, कायमगंज नगर अध्यक्ष सुरेशचन्द्र, जिला उपाध्यक्ष रामऔतार दीक्षित, चन्द्रप्रकाश पाठक, उदयबीर मिश्रा, मुन्नू सिंह तोमर, कुलदीप दुबे, अबधेश तिवारी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]