प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में धूमधाम से निकली शोभायात्रा

0
274


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय ने प्रभात फेरी निकाली। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। फतेहगढ़ गुरुद्वारा से शुरू हुई शोभायात्रा में गुरुवाणी की गूंज होती रही। शोभायात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पुरुषों, महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। समाज की महिलाएं शोभायात्रा के मार्ग पर झाडू व पानी से सफाई करती रहीं।

छावनी स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु सिंह सभा फतेहगढ़ की ओर से सुबह सबद-कीर्तन के बाद लंगर का भव्य आयोजन हुआ| दोपहर को सरदार अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने शोभायात्रा का श्रीगणेश किया। सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। निर्भय खालसा गतका ग्रुप बरेली के हसकरन सिंह और गगनदीप सिंह के नेतृत्व में युवा तलवारबाजी आदि के करतब दिखा रहे
थे| महंगापुर गुरुद्वारा से आए पालका शाह (फूलों से सजी गाड़ी) के आगे-आगे सिख समाज के लोग झाड़ू लगाकर पानी का छिड़काव कर फूलों की बारिश कर्र रहे थे| शोभायात्रा फतेहगढ़ चौराहा, गाड़ीखाना, एमआईसी तिराहा, कोतवाली फतेहगढ़ से शहर के लालदरवाजा स्थित कुदरत रेखी धाम आयी जहाँ जलपान के बाद शोभायात्रा लालसराय, घुमना बाजार, नेहरू रोड पहुंची। यहां व्यापारी नेताओं ने पंच प्यारों का माल्यार्पण कर व आरती उतारकर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा का लोहाई रोड़ स्थित गुरुद्वारा में समापन हुआ| इस दौरान सरदार तोषित प्रीत सिंह, चरन प्रीत सिंह, गुरवीर सिंह, विक्की सिंह, बंटी सिंह, मंगल सिंह, ईश्वर दास महाराज , रणवीर सिंग, विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]