पोस्टमार्टम से भी सुलझ न सका विवेक की मौत का राज

0
134

FARRUKHABAD : बीते गुरुवार की शाम भोलेपुर रेलवे क्रासिंग के निकट मिले विवेक श्रीवास्तव के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद भी उसकी मौत का राज पूरी तरह से खुल नहीं सका। डाक्टरों ने शव का विसरा सुरक्षित कर लिया।

[adrotate banner="3"]

शरीर पर न चोटों के निशान, न ही ट्रेन से चपेट में आने की कोई चर्चा, विवेक को कोई बीमारी भी नहीं थी। 24 घंटे से अधिक समय से उसकी मौत के राज पर पर्दा पड़ा था। लोगों की नजरें पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे डाक्टरों पर लगी हुई थी कि अब आखिर विवेक की मौत का कारण स्पष्ट हो जायेगा। लेकिन पोस्टमार्टम में भी विवेक की मौत की बजह साफ नहीं हो सकी। मिली जानकारी के मुताबिक विवेक के पेट में जहरीला पदार्थ मिलने की बात कही गयी है। लेकिन स्थिति स्पष्ट न हो पाने की बजह से डाक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। जिससे विवेक की मौत का राज अब लम्बे समय तक के लिए फाइलों में दफन हो गया है। शव का पोस्टमार्टम डा0 आर सी सुन्दरम ने किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे परिजनों ने घटियाघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
[bannergarden id=”8″]  [bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]