पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में जनपद में 245 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी

0
101

फर्रुखाबाद: रविवार को जनपद में 9 केन्द्रों पर सम्पन्न हुई पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में कई परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। दो जोनों में सम्पन्न हुई परीक्षा में 3980 परीक्षार्थी सम्मलित होने से जिनमें से 245 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।

[adrotate banner="3"]

सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक चली पॉलीटेक्निक परीक्षा में जोन एक में 103 तथा जोन दो में 142 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। हर केन्द्र पर यह नजारा भी सामने आया कि परीक्षार्थी के साथ उसके सम्बंधित अध्यापक ने अपनी ड्यूटी लगवाकर परिचित छात्र की मदद की। शहर के सभी 9 केन्द्रों के बाहर फोटो कापी इत्यादि की दुकानें बंद रहीं। जिसका आदेश बीते दिन ही कर दिया गया था।

राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि सभी केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षायें सम्पन्न करा दी गयी हैं। परीक्षा छात्रों ने क्यों छोड़ी यह उनका व्यक्तिगत मामला है।

[adrotate banner="2"]