गंगा घाट पर चोरी करते धरे गये तीन टप्पेबाजों को श्रद्धालुओं ने पकड़कर धुना

0
151

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के घटियाघाट पर आज पूर्णमासी का स्नान था। जिस पर तीन टप्पेबाज गंगा घाट पर हाथ साफ करने पहुंच गये। चोरी करते समय गंगा घाट के पण्डों व अन्य श्रद्धालुओं ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी।

[adrotate banner="3"]

सुबह से ही घटियाघाट गंगा तट पर पूर्णमासी होने की बजह से श्रद्धालुओं का तांता लग गया था। घाट पर किसी भी जगह पैर रखने की जगह नहीं थी। श्रद्धालु अपने पूजा पाठ में लग गये और तीन शातिर टप्पेबाज शाहवाद के ग्राम गवनिया निवासी रामकिशोर पुत्र वीरेन्द्र, सांडी के ग्राम सराय निवासी विनय कुमार पुत्र परशुराम व हरदोई के थाना क्षेत्र सुरसा के ग्राम पखना निवासी अमित पुत्र राजकपूर को लोगों ने कपड़े व अन्य सामान चुराते देखा। टप्पेबाजों को यह हरकतें करते देख गंगा घाट के पण्डित व अन्य श्रद्धालु सक्रिय हो गये और उन्होंने उक्त तीनो आरोपियों को धर दबोचा। फिर क्या था चालू हुआ धुनाई का दौर, लात, घूंसा चप्पल, डन्डा। जिसके हाथ में जो पड़ा उसी से उन्होंने चोरो की पूजा की।
लोग मारते हुए घटियाघाट चौकी पहुंचे और तीनो टप्पेबाजों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों का डाक्टरी परीक्षण कराया।

[adrotate banner="2"]