पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

0
150

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) युवक का शव पेड़ पर संदिग्ध हालत में झूलता मिला| परिजन उसे सीएचसी लेकर पंहुचे जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों ने हत्या किये जानें का आरोप लगाया है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढमढेरा निवासी 26 वर्षीय योगेन्द्र पुत्र फलवारी लाल  संदिग्ध हालत में गाँव के निकट एक पेड़ में फांसी के फंदे पर झूलता मिली| सूचना पर पुलिस नें मौके पर आकर जाँच पड़ताल की| योगेन्द्र को फंदे से नीचे उतार कर उसे सीएचसी लाया गया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों ने आरोप लगाया कि थाना मऊदरबाजा के रामपुर ढपरपुर निवासी योगेन्द्र के ससुरालियों के बुलाया था| रविवार सुबह वह ससुराल पंहुचा और उसके बाद वह गायब हो गया| उसका कोई पता नही चला| रविवार रात उसकी शव पेंड पर झूलता हुआ मिला| परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या  किये जानें का आरोप लगाया| मृतक की माँ भाग्य श्री नें आरोप लगाया की उसके बेटे के नाम फर्रुखाबाद में एक प्लाट है जिसे ससुराल वाले उसकी पत्नी भगवान श्री के नाम पर करानें का दबाब बना रहे थे|कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया कि जाँच की जा रही है। तहरीर मिलने पर एफआईआर पंजीकृत की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]