पेंशन के रूपये न देने पर बेटे ने की माँ के साथ मारपीट

0
104

फर्रुखाबाद: पेंशन के रुपयों के लालच में कलयुगी बेटा ही माँ की जान का प्यासा बन गया। रूपये न देने पर न सिर्फ माँ के साथ मारपीट पर उतारू हो गया वही अपनी दादी को बचाने आई भतीजी को भी धारधार हथियार से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिये लोहिया अस्पताल लाया गया।

[adrotate banner="3"]

थाना मेरापुर के ग्राम कुबेरपुर निवासी नन्नी देवी कश्यप के वृद्ध पेंशन पर बेटे शिव किशोर की नियत खराब हो गयी। शिव किशोर ने अपनी माँ से रुपयों की मांग की। मना करने पर माँ नन्नी देवी के साथ बदसलूकी करने लगा। आवाज़ सुनकर पानी भर रही राम किशोर की १४ वर्षीय पुत्री अनीता अपनी दादी को बचाने आई तो विरोध करने चाचा शिव किशोर ने धारधार हथियार से वार कर अनीता को भी घायल कर दिया। अनीता की माँ रामवती ने अनीता को लोहिया अस्पताल में भर्त्ती कराया। रामवती ने बताया की पुलिस को सूचना दे दी है।

[adrotate banner="2"]