पेंशनर्स की समस्याओं को समय से करें निस्तारित

0
125

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
पेंशनर्स दिवस पर डीएम ने पेंशनर्स की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षो को निर्देश करते हुए कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं को कार्यालय स्तर प्राथमिकता के अनुसार समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय। यदि पेंशनर्स की समस्याओं को अनावश्यक रोककर परेशान किया गया तो संबंधित जिम्मेदार के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।  पेंशनर्स दिवस में जिलाधिकारी ने पेंशनर्स को स्वस्थ जीवन/दीर्घ आयु हेतु शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, संबंधित अधिकारी, पेंशनर्स उपस्थित रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]