पूर्व सैनिक के घर चोरी के खंगाले सबूत

0
111

dogफर्रुखाबाद: बीते रविवार की रात कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला अपर दुर्गा कालोनी निवासी पूर्व सैनिक रविन्द्र सिंह के मकान में टूटे तालों में चोरी के सबूत तलाशने पुलिस पंहुची लेकिन कुछ भी हाथ नही लगा| पुलिस को घटना के सम्बंध में तहरीर दी गयी|

[adrotate banner="3"]

पूर्व सैनिक रविन्द्र सिंह अपने परिवार के साथ घर में ताला डालकर बाहर गये थे| पड़ोसियों ने ताले टूटे होने की सूचना रविन्द्र सिंह के साथ ही साथ पुलिस को भी दी| लेकिन रविन्द्र सिंह के ना होने से चोरी के घटनाक्रम का खुलासा नही हो सका| मंगलवार को डॉगस्कोट और फिल्ड यूनिट की टीम ने पंहुचकर चोरों तक पंहुचने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नही मिली|

डॉग स्कोट का कुत्ता शीशम बाग़ से कर्नलगंज तक गया और वापस लौट आया| जिससे कोई खास सबूत हाथ नही लगा| घटना के सम्बंध में चोरी को तहरीर पुलिस को दी गयी है| चोरो ने 10 हजार रूपये, टीबी गैस सिलेंडर, और सोने-चांदी के जेबरात चोरी कर लिये| पुलिस जाँच में जुट गयी है|

[adrotate banner="2"]