पूर्व सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व आईएएस सहित कई पर बलात्कार का मुकदमा

0
116

rajkumar singh rathaur sapa1फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर सहित कई लोगो के खिलाफ एटा जनपद के थाना राजा के रामपुर थाने में दलित उत्पीडन व बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है| राजकुमार सिंह पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के करीबी ,माने जाते है|

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के ग्राम गिया जगन्नाथ निवासी दलित महिला ने आरोप लगाया है कि गाँव में ही डीएम के पद से सेवानिवृत अबधेश कुमार का एक फार्म हाउस है| जिसमे वह सप्ताह के प्रतिएक शनिवार व रविवार को आकर रुकते है और वही से अपनी खेती और राजनीति का कार्य देखते है| अबधेश कुमार के चौकीदार वीरभान, अनोखे लाल, श्री कृष्ण मेरे घर आये और अबधेश के गेस्ट हॉउस में साफ सफाई की नौकरी दिलाने की बात कही| नौकरी दिलाने के बाद कहा तुम्हे दो हजार रुपये मासिक मिल रही है एक हजार रुपये तुम्हे और देगे अबधेश कुमार व सपा फर्रुखाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष राज कुमार राठौर आये तो दो घंटे जादा काम कर देंना|
तभी सावन के माह में 19 -2O तारिक में अचानक अबधेश कुमार व सपा फर्रुखाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष राज कुमार राठौर आये और उनके सगिर्दो ने कहा की आज तुम्हे दो घंटे जादा काम करना है| दोनों लोग कमरे के अन्दर चले गये उन्होंने जमकर नशा किया था| तभी वीरभान, अनोखे लाल व श्री कृष्ण ने मुझे कमरे के अन्दर सफाई करने के लिये भेज दिया| जब मै कमरे में गयी तो सभी आरोपियों ने जबरन मेरे साथ बलात्कार किया|
महिला ने पुलिस अधीक्षक एटा के आदेश पर थाने में राजकुमार सिंह, अबधेश कुमार, वीरभान, अनोखे लाल, श्री कृष्ण के खिलाफ धारा 376 डी, 342 सहित अन्य कई संगीन धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया गया है|

[adrotate banner="2"]