दबंगो ने चार महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

0
184

GIRLशाहजहांपुर: जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को एक शर्मनाक मामला सामने आया। बेटी के अपहरण से खफा पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने बदला लेने के लिए आरोपी पक्ष की महिलाओं को घर में घुसकर पीटने के बाद गांव में निर्वस्त्र कर घुमाया। बेशर्म गांव वालों ने महिलाओं को बचाने की बजाए अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची, मगर कार्रवाई के नाम पर महिलाओं ने पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने साफ मना कर दिया कि उनके साथ कोई शर्मनाक बात नहीं हुई है।

[adrotate banner="3"]

जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव हरेवा निवासी सर्वेश कुमार की पत्नी अपनी 15 साल की बेटी पूजा को लेकर शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे खेत पर जा रही थी। रास्ते में तीन बाइक सवार युवको ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। पीडि़त पिता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को किशोरी के परिवार की चार-पांच महिलाएं आरोपी संतोष कुमार के घर में घुस गई। उन्होंने आरोपी परिवार की पांच महिलाओं को जमकर पीटा। उनके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि कपड़े फाड़ने के बाद उन्हें अन्य की मदद से महिलाओं को निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया। काफी देर तक गांव वाले यह तमाशा देखते रहे।

बाद में घरों में घुस गए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। एएसपी ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को पूरी दास्तां सुनाई, लेकिन उन्होंने तहरीर न देने का बहाना बनाकर पूरे मामले पर पर्दा डाल दिया। एएसपी ग्रामीण आशाराम यादव का कहना है कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि महिलाओं से मारपीट कर उनके कपड़े फाड़े गए, लेकिन निर्वस्त्र कर घुमाने की बात गलत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[adrotate banner="2"]